फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nationalised banks hanging locks

राष्ट्रीयकृत बैंकों में लटके ताले

Fri, 08 Jan 2016 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Nationalised banks hanging locks
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैँक के मंडलीय कार्यालय के सामने इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैंक हड़ताल के चलते क्लीयरिंग का काम पूरी तरह ठप रहा। नकदी का लेन देन ठप रहने और बैंक ड्राफ्ट न बनने से कारोबार पर भी असर पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक हड़ताल के कारण तीन सौ करोड़ का वित्तीय कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैँक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि स्टेट बैंक के प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन और सेवा शर्तों को एक तरफा थोपने के विरोध में ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। हड़ताल के चलते इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, ओवरसीज बैंक,  पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आदि बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

जिले के गोला, पलिया, निघासन, मोहम्मदी, धौरहरा, ईसानगर, मितौली, फरधान, बांकेगंज,  मैलानी, चंदन चौकी, गौरीफंटा, सिंगाही, बेलरायां, तिकुनिया, आदि स्थानों पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। इससे बैंक ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हड़ताल के कारण व्यापारिक कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, पंजाब नेशनल बैंक के मंत्री अमरनाथ खत्री, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के संजय बंसल, यूनियन बैंक के नीलेश, जिला सहकारी बैंक के राजीव मिश्र, इलाहाबाद बैंक के संजीव सिंह, पंकज दीक्षित, हिमांशी गुप्ता, शैलेंद्र कश्यप, अतुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed