फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nancy resort Make family

नैंसी का सहारा बना परिवार

Sun, 25 Oct 2015 07:57 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 25 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से भटककर कस्बा पहुंची नैंसी से जब पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया। तब उसका सहारा यहां की एक महिला और उसका परिवार बना। उसके परिवार वालों को किसी तरह से सूचना देकर उसे लेने के लिए नेपाल से उसका पिता आया। बेटी को पाकर उसका पिता और नैंसी रो पडे़। नैंसी को लेकर वह साथ चला गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सात बजे 14 वर्षीय किशोरी कस्बे के पलिया रोड स्थित मुराती देवी पत्नी मुन्ना के घर जा पहुंची। मुराती देवी अपने किराए के मकान पर अपनी बेटी नीलम के साथ खाना आदि बनाने में बिजी थी। किशोरी को अचानक घर के अंदर प्रवेश करते ही वह डर गई। किशोरी से जब मुराती देवी ने पूछा तो उसने अपना नाम नैंसी निवासी नेपाल बताया। नैंसी यहां कैसे पहुंची इस बात का वह जवाब नहीं दे सकी। उसने यह बताया कि धनीराम गुप्ता उसके मामा हैं। उनसे मिलने के लिए नेपाल से आई है।
विज्ञापन

रात अधिक होने के कारण उसने अपने घर में रोक लिया। उसके बाद वह उसे धनीराम गुप्ता के पास लेकर गई। धनीराम गुप्ता को देखकर उसने मामा न होने की बात कही। उसके बाद कस्बे के एक पत्रकार की मदद से वह थाने गई। वहां पर एसओ ने उसे पत्रकार और मुराती देवी के पास रखने को कहा। मुराती देवी उसे लेकर घर आईं और उससे मोबाइल नंबर आदि बताने का दबाव बनाया। किसी तरह से नेपाल का नंबर लगाया। मामला पेचीदा होने के कारण मुराती देवी नैंसी को भजन पुरवा निवासी किरन मौर्या के घर छोड़ आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से उनके पति ने नेपाल में संपर्क कर उसके पिता से बात की। रविवार की देर शाम उसका पिता रामनिवास भजनपुरवा पहुंचा। उसने बताया कि वह नेपाल के शिव शक्ति टोल जिला बरदिया थाना गुलरिहा का रहने वाला है। दिमागी संतुलन सही न होने के कारण बेटी यहां आ गई थी। अपने पिता रामनिवास को देखकर नैंसी बेहद खुश हुई। किरन और उनकी बड़ी पुत्री नेहा और नैंसी ने नेपाल से आई नैंसी को अंग वस्त्र आदि भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed