फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nalanda College teacher 's son in a road accident and the death of friend

सड़क हादसे में नालंदा कॉलेज के शिक्षक के बेटे और दोस्त की मौत

Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो उचौलिया।
ब्यूरो उचौलिया। Updated Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nalanda College teacher 's son in a road accident and the death of friend
मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहांपुुर मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर
विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे शाहजहांपुर 

थाना पसगवां क्षेत्र में मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर महमदपुर ताजपुर गांव के पास रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 10 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिक्षक और उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक के दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

वनकागांव के नालंदा इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रमोद गौरव सोमवार की देरशाम 8.30 बजे अपने 10 वर्षीय बेटे शुचित  के साथ अपने गांव गौहनियां आलम थाना पसगवां से शाहजहांपुर एक मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साथ में उनके दोस्त अमित भी थे। गांव के बाहर शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर पहुंचे ही थे कि मोहम्मदी की ओर से आई रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे शिक्षक प्रमोद गौरव के बेटे  शुचित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय प्रमोद गौरव और उनके मित्र 28 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर महमदपुर ताजपुर चौकी पुलिस और परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने शिक्षक प्रमोद गौरव और उनके दोस्त अमित की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह अमित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। घायल अमित ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रमोद गौरव का इलाज चल रहा है, जो नालंदा इंटर कॉलेज वनकागांव में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। अमित चार बहनों में इकलौता भाई था। अमित के तीन बच्चे हैं। शुचित और अमित की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed