{"_id":"623e100a7d06466ea777e5af","slug":"nagar-palika-parishad-started-preparations-for-the-teal-fair-lakhimpur-news-bly479252873","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद ने शुरू की चैती मेले की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद ने शुरू की चैती मेले की तैयारी
विज्ञापन
गोला के चैती मेला ग्राउंड पर लगी दुकानें।
प्रशासनिक सहयोग के लिए डीएम और एसपी को भेजा पत्र
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद ने ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक सहयोग के लिए नगर पालिका ने डीएम, एसपी को पत्र भेजने के साथ ही मेला ग्राउंड खाली कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस भी दे दिया है।
नगर का एतिहासिक चैती मेला एक शताब्दी से भी अधिक प्राचीन है, जो यहां की गंगा जमुनी संस्कृति एवं धार्मिक आस्था का भी प्रतीक है। मेले का आयोजन चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी से वैशाख माह की अमावस्या तक होता है। मेले का लोगों को बस भर इंतजार रहता है, हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते ऐतिहासिक चैती मेला वर्ष 2020 और 2021 में नहीं लग पाया। इस वर्ष हालात सामान्य होने के साथ नगर पालिका ने मेले की तैयारी शुरू कर दी है।
होली से पहले ही नगर पालिका द्वारा मेला ग्राउंड को खाली कराने के लिए करीब 200 दुकानदारों को नोटिस दे दिया गया है, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटाने शुरू नहीं की हैं, जबकि अप्रैल के पहले सप्ताह में मेले के उद्घाटन की संभावित तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने बताया कि ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र और मेला ग्राउंड खाली कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस भी दे दिए गए हैं। बोर्ड बैठक में चैती मेले की रूपरेखा तय की जाएगी।