फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nabi-e-Karim is the Sunnah of the palm

नबी-ए-करीम की सुन्नत है खजूर

Mon, 06 Jul 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nabi-e-Karim is the Sunnah of the palm
 रमजान के महीने में खजूर की मांग बढ़ जाती है। इस समय बाजार में खजूर की 25 वैरायटी बिक रहीं हैं। डॉक्टर भी खजूर में सबसे ज्यादा पोषक तत्व होने का दावा करते हैं। उनका दावा है कि चार खजूर एक समय के भोजन के बराबर कैलोरी प्रदान करते हैं। खजूर से रोजा इफ्तार करना सुन्नत बताया गया है। हदीसों में है कि मुसलमानों के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद साहब रोजा इफ्तार के समय खजूर जरूर खाते थे।
विज्ञापन

सदर चौराहे के फल विक्रेता मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उनके यहां खजूर 80 से लेकर 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक का मौजूद है। बाजार में सऊदी अरब की खजूर की बेहद मांग है। साथ ही इरानी खजूर, इराक की खजूर और दुबई की खजूर भी रोजेदार खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इनकी कीमत भारतीय खजूर के मुकाबलेे ज्यादा है। जहां आम खजूर सौ रुपये में बाजार में बिक रही है, वहीं विदेशी खजूर की कीमत 200 से लेकर 500 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। बाजार में खजूर की 25 वैरायटी बिक रहीं हैं। रोजेदार केला, सेब, अनार, आम, चेरी, आलू बुखारा के अलावा खजूर जरूर खरीदते हैं। बाजार में मैडजोल, तामरा, फरहद, मैक्सी समेत करीब 25 खजूर की वैरायटी उपलब्ध हैं।  डॉक्टर ही नहीं धर्मगुरु भी धर्म के हवाले से खजूर के बहुत सारे फायदे बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed