फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Muslims cajolingly politics SP: Nasimuddin

मुस्लिमों को बहलाकर राजनीति करती रही सपा: नसीमुद्दीन

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Muslims cajolingly politics SP: Nasimuddin
बसपा - फोटो : अमर उजाला
गोला से बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा
विज्ञापन

सिनेमा रोड स्थित एक मैरिज हाल में हुई सभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा मुसलमानों को बहलाकर वोट की राजनीति करती रही है। मुस्लिम समाज का हित और सम्मान बसपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी ब्रजस्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पीलीभीत जिले में पार्टी की सभा कर यहां आए थे। उन्होंने नगर के एक मैरिज हाल में मुस्लिम समाज की सभा की, जिसमें उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में हिंदू मुस्लिम का कभी कोई दंगा नहीं हुआ, बसपा अमन पसंद पार्टी है, जबकि सपा और भाजपा दोनों समुदायों को आपस में लड़ाने का काम करती हैं। बसपा सरकार में लखनऊ में अरबी, फारसी विश्वविद्यालय का निर्माण, मदरसों की मान्यताएं कराई गईं। वर्ष 2017 में बसपा की सरकार बनने पर मुस्लिम समाज की विशेष भागीदारी रहेगी। उन्होंने बीटू पटेल के पक्ष में वोट करने के लिए मुस्लिम समाज से अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, बेनजीर उमर, हाजी जफरउल्ला खां, मौलाना यासीन, तौहीद खां, फरियाद रजा, इदरीश खां प्रदुम्न वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed