{"_id":"5f36d0048ebc3eaae408612b","slug":"murdar-lakhimpur-news-bly41630379","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लखीमपुर खीरी में गन्ने के खेत में मिला मासूम बच्ची का शव, फूटीं थीं आंखें, बंधे थे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लखीमपुर खीरी में गन्ने के खेत में मिला मासूम बच्ची का शव, फूटीं थीं आंखें, बंधे थे पैर
Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की।
गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया।
विज्ञापन
शव देख परिवार में कोहराम मच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालिका की दोनों आंखें फूटी हुईं थी, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे।
सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया।