फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality administration started cleaning the drains

खीरीः पालिका प्रशासन ने शुरू की नालों की तलीछाड़ सफाई

Tue, 14 Jun 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipality administration started cleaning the drains
नाले की सफाई करती पोकलेन।
जिला प्रशासन ने ईओ को दिए जल्द से जल्द सभी प्रमुख नाले साफ करने के निर्देश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई शुरू करा दी है। अमर उजाला के नाला सफाई अभियान के तहत पालिका द्वारा कई ऐसे नालों की भी सफाई कराई जा रही है जो अपना वजूद खो चुके थे। जिला प्रशासन ने ईओ को जल्द से जल्द सभी प्रमुख नाले साफ करने के निर्देश दिए हैं। लोगों का कहना है कि नाला सफाई में यदि और तेजी नहीं दिखाई गई तो बारिश में सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव की समस्या रहेगी।
नाले-नालियों की सफाई कराने के लिए अमर उजाला ने बीते दिनों अभियान चलाया। इसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन ने ईओ को तलीझाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर पालिका ने पोकलैंड टीम से नालों की सफाई करवानी शुरू कर दी है। बावजूद इसके शहर में अब भी कई ऐसे नाले हैं, जिसकी सफाई के लिए कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। ऐेसे में बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव से निजात दिला पाना पालिका प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


सिल्ट से पटा है रोडवेज बस अड्डे वाला नाला
रोडवेज बस अड्डे वाले नाले पर अतिक्रमण है। इस पर तमाम खोखेनुमा दुकानें होने के साथ रोडवेज पुलिस चौकी भी काबिज है। इस वजह से आज तक इसकी विधिवत तलीझाड़ सफाई नहीं हो सकी। नाले की यह स्थिति तब है जब पास में ही पालिकाध्यक्ष का आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस्ती के नाले में भी भरी है गंदगी
सफाई के नाम पर हर साल होने वाले खेल की वजह से नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। नई बस्ती के नाले की तली झाड़ सफाई न होने से पूरा मोहल्ला बारिश में तालाब बन जाता है। इससे मोहल्ले के लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed