फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal elections: Voters handed over the reins to the youth in nine localities

निकाय चुनाव: मतदाताओं ने नौ मोहल्लों में युवाओं को सौंपी बागडोर

Tue, 16 May 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Voters handed over the reins to the youth in nine localities
पलियाकलां। पलिया के 25 मोहल्लों में नौ मोहल्ले ऐसे हैं, जहां पर मतदाताओं ने युवाओं के हाथों में बागडोर सौंपी हैं। इनमें सात मोहल्लों में पहली बार में ही चुनाव में विजेता बनने का गौरव प्रत्याशियों ने हासिल किया है। दो मोहल्ले ऐसे हैं, जहां दूसरी बार दावेदारों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्लों की अगर बात करें तो टेहरा शहरी में रविशंकर यादव ने पहली बार में ही चुनाव में जीत दर्ज की है। इसके अलावा रंगरेजान द्वितीय की सुधा गुप्ता, बरबंडा राजिया उस्मान, सुभाषनगर से आशुतोष शुक्ला, बाजार द्वितीय से पूजा गुप्ता, पठान प्रथम से अल्पना, पठान द्वितीय से हेबा खान ने पहले ही प्रयास में सभासद पद पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला बाजार प्रथम निवासी युवा पवित्र प्रकाश लगातार दूसरी बार चुनाव में विजयी हुए हैं। इसके अलावा मोहल्ला अहिरान प्रथम से गौरव गुप्ता भी इससे पहले एक बार पालिका सदस्य के पद पर विजयी रह चुके हैं। इन नौ मोहल्लों में मतदाताओं ने युवा पालिका सदस्यों का चुनाव किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed