फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal Council shops were demolished in the early hours

Lakhimpur Kheri News: तड़के ध्वस्त कर दी गईं नगर पालिका परिषद की दुकानें

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council shops were demolished in the early hours
गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार तड़के तीन बजे अंधेरे में प्रशासन ने विवाद का कारण बन रहीं नगर पालिका परिषद की दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोग सोकर उठे तो देखा कि मलबा उठाया जा रहा था। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण में प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची है। वहीं प्रशासन ने रुख साफ कर दिया है कि कॉरिडोर में अड़ंगा बनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

शिवमंदिर कॉरिडोर निर्माण में चिह्नित की गईं जिला पंचायत की 13 दुकानों को पहले ही ध्वस्त कराया जा चुका है। इधर नगर पालिका परिषद की सात दुकानों को लेकर दुकान और मकान के बदले मकान मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर शनिवार और मंगलवार को धरना प्रदर्शन भी हुआ।
विज्ञापन

प्रशासन ने दुकानदारों की बात मानते हुए एक सप्ताह का अतिरिक्त वक्त भी दिया था। मंगलवार को प्रदर्शन के समय अधिकारियों और लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। मंगलवार रात में ही ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासनिक फरमान जारी हुआ। अधिकारियों ने रात 2:00 बजे परिक्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराकर, मोहम्मदी, हैदराबाद, खमरिया, मैलानी, भीरा सहित 12 थानों की पुलिस लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर तिराहे की ओर आने वाले सभी मार्गों का आवागमन रोक दिया गया। बुधवार सुबह सूर्य उदय होने से पहले ही दुकानें मलबे में तब्दील कर दी गईं। प्रशासन की एकाएक कार्रवाई से लोग सन्न रह गए। दुकानदारों में खलबली मच गई।



----------------------------
चिह्नित की गईं जिला पंचायत की 13 और नगर पालिका परिषद की सात दुकानों का ध्वस्तीकरण कराया गया है। कॉरिडोर निर्माण को लेकर नक्शे के अनुसार ही कार्य कराया जाएगा। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। जो भी सरकारी कार्य में बाधा बनेगा उससे सख्ती निपटा जाएगा।
विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed