फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MR demonstrated strike

एमआर ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया

Wed, 16 Dec 2015 06:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Dec 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
MR demonstrated strike
मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्स (एमआर) एसोसिएशन ने बुधवार को हड़ताल की। इसके बाद नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर विरोध प्रदर्शन किया तथा समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि दवा उद्योग में अमेरिकी हस्तक्षेप बंद होना चाहिए तथा सौ प्रतिशत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के निर्णय को सरकार तुरंत वापस लेना चाहिए। आम जनता को ध्यान में रखते हुए दवाओं के दाम कम करने तथा लागत मूल्य पर उत्पाद शुल्क को लगाना चाहिए जो अभी खुदरा मूल्य पर लग रहा है। जीवन रक्षक दवाओं और उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और टैक्स कम होने चाहिए तथा सभी मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्स के लिए गठित राष्ट्रीय त्रिपक्षीय बैठक को तुरंत बुलाकर सभी श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करना चाहिए और वैधानिक नियमावली को समान रूप से लागू करना चाहिए। इसके अलावा महिला कर्मियों के लिए छह माह का मातृत्व अवकाश लागू करने, ऑनलाइन दवा बिक्री तत्काल बंद करने और कार्य के आठ घंटे निर्धारित करने की मांग करने के साथ नियुक्ति पत्र फार्म ए पर देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में रामज्ञान, अमित पांडे, दिलीप गुप्ता, विनय मिश्रा,  आदर्श मिश्रा, शादाब खान, ऋषि गुप्ता, गोकरन सिंह, रामजी मौर्य और अरुण श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed