फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Movement working to sharpen employees' union

आंदोलन को धार देने में जुटे कर्मचारी संगठन

Tue, 04 Aug 2015 06:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Aug 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Movement working to sharpen employees' union
राज्य कर्मचारी महासंघ की आगामी दो सितंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर पदाधिकारी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर आंदोलन को धार देने पर चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारियों की बैठक खीरी पहुंचे राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक लल्लन पांडे और प्रदेश उपाध्यक्ष किशनलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक लल्लन पांडे ने कहा कि आंदोलन के दौरान समस्त शिक्षकों, जिला पंचायत, स्थानीय निकाय आदि कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। विकास भवन संघ के अध्यक्ष भजनलाल सहित अन्य संगठन नेताओं ने प्रांतीय पदाधिकारियों से नई पेंशन समाप्त करने और लंबित मांगों का यथाशीघ्र निस्तारित कराने की मांग उठाई। बताया कि आंदोलन में सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सह संरक्षक सुखराज सिंह, जिला मंत्री रामकुमार यादव, कलेक्ट्रेट संघ के मंत्री कमाल अहमद, शिक्षा विभाग चतुर्थ ेणी के अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, लेखा संवर्ग के अध्यक्ष एसपी वर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोखेलाल उपाध्यक्ष और राजेश बने कोषाध्यक्ष
विकास भवन संघ की बैठक में रिक्त पदों पर कर्मचारियों का मनोनयन किया गया। इसमें नोखेलाल कोसंघ का उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार शुक्ला को महामंत्री और राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष भजनलाल ने संगठन की नीतियों पर प्रकाश डाला और आंदोलन में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed