फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Movable and immovable property worth Rs 5.73 crore attached to six gangsters in Pasgwan

पसगवां में छह गैंगस्टरों की 5.73 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क

Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Movable and immovable property worth Rs 5.73 crore attached to six gangsters in Pasgwan
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस।
एसडीएम मोहम्मदी की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई
विज्ञापन

पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरैंची में पुलिस-प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हए छह गैंगस्टरों की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है, जिसकी कुल कीमत करीब 5.73 करोड़ रुपये हैं। इससे पहले भी एक गैंगस्टर की करीब चार करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। इस प्रकार कुल 9.61 करोड़ की चल अचल संपत्ति कुर्क की गई है।
ग्राम बरैंची में छह गैंगस्टरों की चल-अचल संपत्ति की कुर्की प्रक्रिया में छह मकानों और दूसरे गांव में अर्जित की गई जमीन की कुर्की भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। इन मकानों और भूमि का प्रशासनिक स्तर पर निर्धारण न हो पाने के कारण पूर्व में कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। रविवार को पांच करोड़ 73 लाख की संपत्ति की कुर्की हुई। इससे पहले तीन करोड़ 86 लाख की कुर्की हुई थी।
विज्ञापन

छह गैंगस्टरों में शब्बन, शब्बीर, दिलशाद, बाबू खां और सरवर के छह मकानों को कुर्की के तहत सील कर दिया गया है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी सीज किया गया। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम कोटा मुगल में चार एकड़ जमीन भी कुर्क की गई। कुर्की का बोर्ड यहां पर लगा दिया गया है। इससे पहले 11 और 12 जून को कुर्की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन मकानों की सम्पत्ति निर्धारण न होने के कारण इनकी कुर्की नहीं हो पाई थी। अब कुर्की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल नौ करोड़ 61 लाख की संपत्ति कुर्क हुई है। कुर्की की कार्रवाही में एसडीएम मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी अंबर सिंह, उचौलिया चौकी प्रभारी राहुल सिंह गौर के अलावा मोहम्मदी, मैगलगंज, गोला गोकर्णनाथ और हैदराबाद थानों की पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी तैनात रही। सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गैगस्टरों की कुर्क हुई संपत्ति
1.सरवर खां मकान/जमीन/ट्रैक्टर कीमत 1,27,86,400 रुपये।
2.शब्बन खां मकान/जमीन कीमत 68,90,200 रुपये।
3.दिलशाद खां मकान/जमीन कीमत 68,13,000 रुपये।
4. सब्बीर खां मकान/जमीन कीमत 42,94,600 रुपये।
5.बाबू खां मकान/जमीन कीमत 1,31,59,600 रुपये।
6.महबूब खां मकान/जमीन कीमत 1,36,27,400 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed