फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother's tears fall when her son is martyred, she does not let her courage break

Lakhimpur Kheri News: बेटा शहीद होता है तो मां के आंसू गिरते हैं, हौसला नहीं टूटने देती

Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mother's tears fall when her son is martyred, she does not let her courage break
2017 में आसम में शहीद एसआई अमल सरकार की पत्नी को मरणोपरांत पुलिस मेडल प्रदान करते नित्यानंद राय
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने एसएसबी के 59वें स्थापना दिवस पर कहा कि भारत की मिट्टी अद्भुत है, जो गम और गौरव को एक साथ संजोए हुए है। यह भारत की विशेषता है कि देश के शहीदों की माताएं एक बेटा खोने के बाद भी हिम्मत नहीं हारती हैं। कहती हैं कि अगर एक बेटा और होता तो उसे भी सरहद पर लड़ने भेजतीं।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर शहीदों के परिजनों को भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान एसएसबी के अफसरों को अपने बीच पाकर परिजन भावुक हो उठे। गैलेंट्री पुलिस पदक लेने पहुंचीं शहीद अमल सरकार की पत्नी शिमुली मजूमदार शंकर ने बताया कि पति 2017 में असम में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। बताया कि उनका मूल निवास त्रिपुरा में है, जहां से उन्हें एसएसबी ने निमंत्रण देकर बुलाया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के बाद अपर महानिदेशक एसएसबी बी राधिका भी शहीदों के परिजनों से मिलने पहुंचीं और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एटा से पहुंचे एक शहीद के परिवार की बेटी भावुक हो गई, जिसे अपर महानिदेशक बी राधिका ने गले लगाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed