{"_id":"577015054f1c1bc77379abee","slug":"mother-and-child-protection-plan-began-to-gossip-bundle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए शुरू हुई गपशप पोटली योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए शुरू हुई गपशप पोटली योजना
अवनीश शुक्ला/ लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
pregnancy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्भधारण से लेकर प्रसव तक की मिलेगी जानकारी
180003000679 नम्बर डायल करने पर डॉ.अनीता देंगी स्वस्थ्य रखने की जानकारी
गर्भवती महिलाओं के लिए शासन की ओर से गपशप पोटली योजना शुरू की गई है। यह योजना जच्चा और बच्चा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को इस पोटली के माध्यम से गर्भावस्था से लेकर प्रसव होने तक खुद को और गर्भ में पल रहे भ्रूण को स्वस्थ रखने की जानकारी मिलेगी, वहीं दो साल तक बच्चे की देखरेख करने और इसे बीमारियों से बचाने की जानकारी दी जाएगी। इसकी जानकारी महिलाएं अपने मोबाइल से 180003000679 नम्बर डायल करके प्राप्त कर सकेंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जच्चा बच्चा की मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिए जाने की खातिर शासन ने गपशप पोटली योजना की शुरूआत की है। यह योजना सूबे के 25 जिलों के 100 ब्लाकों में शुरू की गई है। इसके लिए जिले की ईसानगर, निघासन, फूलबेहड़ और सद ब्लाक चयनित हुुई हैं। महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी एएनएम पर होगी। एएनएम गांव में चौपाल लगाकर गर्भवती महिलाओं को डॉ.अनीता का संदेश मोबाइल से सुनाएंगी। डॉ.अनीता गर्भवती महिलाओं को बताएगीं कि वह अपने साथ-साथ गर्भ में पल रह बच्चे का किस तरह से ख्याल रखें।
ट्रेनिंग में यह दी जाएगी जानकारी
ट्रेनिंग के दौरान एएनएम को गपशप पोटली दी जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रानिक ऑडियो मीडिया आउटपुट, एक कोड नंबर लिखा हुआ कार्ड होगा, जिस पर वहीं बीबीसी की ओर से जारी एक टोल फ्री नंबर लिखा होगा। एएनएम महिलाओं को बताएंगी कि वह 180003000679 नंबर पर फोन करके गर्भावस्था, परिवार नियोजन, बच्चे को स्वस्थ रखने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
कोड नंबर से मिलेगी जानकारी
11- बच्चे के जन्म की तैयारियों के संबंध में
12-गर्भावस्था के दौरान जांच कराए जाने का संदेश
13- खून की कमी से होने वाली समस्या और इसे दूर करने की जानकारी
14-गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार की जानकारी
15-परिवार नियोजन के उपायों की जानकारी
16-बच्चों के बीच अंतर रखने की जानकारी
17-जन्म के पहले घंटे पर शिशु को स्तनपाल और गर्मी देेने की जानकारी
18-नवजात बच्चे की देखरेख करने की जानकारी
19-छ: माह तक नवजात को स्तनपान कराने की जानकारी
20-छ: माह पूरे होने पर बच्चे को ऊपरी आहार कब और कितनी बार दिया जाए,
21- छ:माह बाद बच्चे को ऊपरी आहार कब, कैसा और कितनी बार दिए जाने की जानकारी,
22-बच्चे को दस्त आने पर ओआरएस और जिंक दिए जाने की जानकारी
एएनएम करेंगी जागरूक
गपशप पोटली के प्रभारी राजीव पांडे ने बताया कि गपशप पोटली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी एएनएम को दी गई है। जिसकी ट्रेनिंग दी जा रही है, 28 को फरधान सीएचसी पर क्षेत्र की एएनएम को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एएनएम सब सेंटर पर टीकाकरण के लिए आने वाली महिलाओं को गपशप पोटली के बारे में बताकर अपने मोबाइल से गर्भवती महिलाओं को डॉ.अनीता का संदेश सुनावाएंगी।
गपशप पोटली योजना जिले के चार ब्लाकों में शुरू हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करना है। जिससे जच्चा बच्चा मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
- डॉ.बीवी राम, प्रभारी सीएमओ