{"_id":"5f02169e8ebc3e42eb434433","slug":"most-wanted-vikash-dubey-lakhimpur-news-bly411729417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड विकास दुबे के नेपाल सीमा से जुड़े कनेक्शन खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड विकास दुबे के नेपाल सीमा से जुड़े कनेक्शन खोज रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोपी विकास दुबे का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें नेपाल सीमा से जुड़े जिलों की खाक छान रही है। उसका नेपाल या सीमावर्ती क्षेत्रों से कोई कनेक्शन तो नहीं है, टीमेें इस बात का भी पता लगा रही हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच नेपाल सीमा पर संबंधित जिलों के अलावा एसटीएफ और विकास की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने डेरा डाल रखा है।
कानपुर के गांव बिकरू में हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी विकास दुबे को दो जुलाई की रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। बदमाश पुलिस के असलहे लूटकर भाग निकले थे। मुख्य आरोपी समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कानपुर पुलिस की 100 टीमें लगी हैं। एसटीएफ को भी लगाया गया है। आशंका है कि विकास दुबे अपने कुछ साथियों के साथ नेपाल भाग सकता है। इसको लेकर जिले की सीमाओं को भी सील कर रखा गया है। नेपाल सीमा के थानों को हाईअलर्ट कर कड़ी निगरानी बरती जा रही है। मुख्य आरोपी के पोस्टर सीमा पर चस्पा किए गए हैं। शनिवार को उसके मोहम्मदी कोर्ट में समर्पण करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद डीएम-एसपी मोहम्मदी कोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे का नेपाल सीमा क्षेत्र से भी कनेक्शन हो सकता है। वह इसी कनेक्शन का लाभ उठाकर नेपाल जा सकता है। इसलिए पुलिस लखीमपुर खीरी के अलावा बहराइच और पीलीभीत जिले की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में उसका नेटवर्क खंगाल रही है। अधिकारिक रूप से पुलिस अफसर पुष्टि तो नहीं करते हैं, लेकिन अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कानपुर पुलिस और एसटीएफ टीम सीमा पर रहकर उसका नेटवर्क खंगालने के साथ हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
नेपाल बार्डर पर सख्ती जारी, वाहनों की चेकिंग
पलिया-गौरीफंटा मुख्य आरोपी विकास दुबे के बार्डर के रास्ते नेपाल भागने की आशंका से पुलिस अलर्ट है। शनिवार सुबह से ही पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है। गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने वाहन में मौजूद लोगों के परिचय पत्र आदि चेक किए। एसएसबी जवान भी सीमा पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। संपूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सीमा पर आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। विकास दुबे के पोस्टर भी चस्पा कराए गए हैं। -अरुण कुमार सिंह, एएसपी