फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Most of the district are the ATM shutter down

जिले के अधिकांश एटीएम के शटर रहे डाउन

Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Most of the district are the ATM shutter down
बंद - फोटो : अमर उजाला
जो चले एटीएम उन पर लगी रहीं लंबी-लंबी कतारें
विज्ञापन

 बैंकों में छुट्टी के दूसरे दिन रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम कैश न होने के कारण बंद रहे। जो इक्का दुक्का एटीएम चले भी उनपर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ज्यादातर एटीएम शनिवार दोपहर बाद कैशलैस हो गए थे। रविवार को जिन एटीएम में पैसा बचा था वह भी दोपहर बाद खत्म हो गया।
दो दिन से बैंकों में छुट्टी होने के कारण धन निकासी के लिए एटीएम का ही सहारा बचा था। उनमें भी पैसा न होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। कई लोगों ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे थे। जब तक उनकी बारी आई एटीएम में पैसा ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नोट बंदी के एक महीने बाद बैंकों में पर्याप्त कैश न पहुंचने से मुसीबत बढ़ गई है। जरूरतमंद परेशान होकर नोटों की तलाश में बैंकों में अवकाश होने के कारण एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकते रहे। उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है। एटीएम के बाहर शटर बंद होने पर भी जरूरतमंद एटीएम खुलने के इंतजार में हाड़ कंपाती ठंड में सूर्य निकलने से पहले ही डेरा जमाकर खड़े हो गए। वहीं कुछ एटीएम के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं। लेकिन रुपया न मिलने से लोग परेशान होकर घंटों लाइन लगने के बाद वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। बैंकों में कैश की कमी और नोटबंदी का सर्वाधिक प्रभाव किसानों, खुदरा गल्ला व्यापारियों, क्रेशर गन्ना कोल्हू स्वामियों पर पड़ा है। कैश के अभाव में उनकी दिहाड़ी भी नहीं निकल रही है। सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
कस्बे की बाजार में फड़ डालने वाले गन्ना व्यापारियों नीरज गुप्ता, बृज किशोर वर्मा उर्फ मझिले, जयनरायन गुप्ता, सुरेश वर्मा आदि का कहना है कि नोट बंदी से पहले वह करीब 20 से 25 कुंटल धान, गेहूं, मसूर, लाही आदि की खरीद रोजाना करते थे। अब कैश के अभाव में गल्ला की खरीद घटकर 20 फीसदी रह गई। उसमें भी ग्राहकों के रुपये उधार रखने पड़ रहे हैं। गन्ना कोल्हू स्वामियों का कहना है कि राब का उठान न होने से उनके पास कैश की कमी हो गई है। बैंकों से भुगतान न होने से कारोबार चौपट हो गया है। किसानों का गन्ना औने पौने दामों में उधार खरीदना पड़ रहा है।

इधर आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों का कहना है कि एक तरफ चीनी मिल सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति गन्ने की पर्ची को तरस रहा है। अर्ली प्रजाति का जो गन्ना बिका है, उसका भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसी दशा में बच्चों की फीस, मिर्च मसाला, साग सब्जी, दवाई जुटाने के लिए अपना अनाज और गन्ना खुदरा व्यापारियों और कोल्हुओं पर औने पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। फिर भी उन्हें रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे उन्हें कड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed