फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than two million doses of polio children were administerted

दो लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलिया खुराक

Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 29 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
More than two million doses of polio children were administerted
polio - फोटो : amar ujala
आज से घर-घर जाकर खुराक पिलाने की शुरुआत होगी
विज्ञापन

पांच साल तक के बच्चों को पोलिया से बचाने के लिए रविवार को पल्स पोलिया अभियान शुरू हुआ। सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने इसकी शुरुआत महिला अस्पताल में एक बच्चे को पोलिया खुराक पिलाकर की। अभियान के पहले दिन दो लाख से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। सोमवार से पांच दिवसीय घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया खुराक पिलाने का अभियान चलेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह ने बताया कि पोलिया खुराक पिलाने के लिए रविवार को जिले भर में 1912 बूथ बनाए गए थे, जिसमें करीब 2.70 लाख बच्चों को पोलिया खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार से  पांच दिन तक घर-घर जाकर पोलिया खुराक पिलाने का अभियान चलेगा, इसके लिए जिले भर के लिए 1342 टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में पांच साल तक के करीब 7,78,768 बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पलियाकलां। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 17738 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल ने सीएचसी गेट पर लगे बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पलिया ब्लॉक को पांच सेक्टर पलिया, मझगईं, गौरीफंटा, संपूर्णानगर और खजुरिया में बांटकर 136 केंद्र बनाए गए थे। केंद्र अधीक्षक डॉ. श्री पाल ने बताया  हर सेक्टर पर एक प्रभारी की तैनाती की गई है और सोमवार से शुक्रवार डोर-टू-डोर अभियान शुरू होगा। दवा पिलाने के लिए 88 टीमें, 13 ट्रांजिट और एक मोबाइल टीम लगाई गई। उन्होंने काउंसलर अंकित दीक्षित के साथ मिलकर बमनगर, बिशेनपुरी, गदनियां, महंगापुर आदि बूथों का निरीक्षण किया।  डॉ. अशोक कुमार पांडे, डॉ. केके वर्मा, डॉ. उदयभान मौर्या ने  खजुरिया, गौरीफंटा और मझगईं सेक्टर के बूथों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed