फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   moot

सांड़ के हमले से किसान की मौत

Thu, 17 Oct 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
moot
निघासन। गांव लालबोझी में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया, कई बार पटके जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जान गंवाने वाले 68 वषर्यि नंदराम लालबोझी गांव के ही रहने वाले थे। बेटे अवधराम ने बताया कि घर के पीछे उसका खेत है। धान की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए पिता नंदराम बुधवार सुबह खेत में रखवाली कर रहे थे। इसी बीच सांड़ आया और धान की फसल खाने लगा तो वह भगाने के लिए पास गए। तभी सांड़ ने हमला करते हुए नंदराम को कई बार पटक दिया। यह देखकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और दूर से ही सांड़ को भगाने का प्रयास करने लगे। किसी तरह सांड़ वहां से चला तो गया, मगर तब नंदराम की हालत काफी खराब हो चुकी थी। घायल अवस्था में नंदराम को सीएचसी ले जाया गया, वहां कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. पीके रावत ने बताया कि सांड़ ने सींगों से नंदराम के ऊपर ताबड़तोड़ हमला किया था, जिससे उनके पेट में गहरी चोट लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव की गोशाला में सांड़ नहीं रखा कर्मियों ने
ग्रामीण कमलेश, संदीप, महेश, राजू आदि ने बताया कि सांड़ कई बार खेत आदि जाते समय हमला बोल चुका है। करीब दो माह पहले लालबोझी में गोशाला का निर्माण कराया गया था। वहां के वाशिंदों ने सोचा था कि गोशाला बनने के बाद छुट्टा पशुओं से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन गांव में छुट्टा पशुओं की भरमार है। कई बार ग्रामीण सांड़ को खदेड़ कर गोशाला लेकर गए, लेकिन रखवाली कर रहे लोगों ने उसे अंदर लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed