फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mockdrill of preparations to deal with Corona epidemic today

Lakhimpur Kheri News: कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों का मॉकड्रिल आज

Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mockdrill of preparations to deal with Corona epidemic today
मोतीपुर स्थित एमसीएच विंग
एल-वन एवं एल-टू अस्पतालों में मौजूद रहेेंगे एसीएमओ
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जेडी हेल्थ की मौजूदगी में होगा मॉकड्रिल
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के लिए कहा है। हकीकत आज मंगलवार को परखी जाएगी।
कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले के स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए सीएचसी गोला, निघासन, मोहम्मदी एवं पलिया को एल-वन और एमसीएच विंग को एल-टू अस्पताल बनाया गया है। एल-वन में तीस बेड का और एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए 200 बेड का वार्ड तैयार है। सीएचसी अधीक्षकों से लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस को दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के साथ स्टाफ को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

शासन से जारी निर्देशों के बाद सीएमओ ने कोविड-19 से बचाव के उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोरोनो के नए वैरिएंट को हराने के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा कितना तैयार है। इसकी जमीनी हकीकत मंगलवार को परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएच विंग में जेडी हेल्थ और चारों सीएचसी पर एसीएमओ की मौजूदगी में मॉकड्रिल होगा। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर, ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता, वार्ड की तैयारी सहित संक्रमित मरीजों के इलाज का प्रभावशाली प्रबंधन की तैयारी देखी जाएगी।
इनकी उपस्थित में होगा मॉकड्रिल
स्थान बेड अधिकारी
एमसीएच विंग 200 जेडी हेल्थ सुमेंद्रनाथ
सीएचसी गोला 30 एसीएमओ डॉ. बीसी पंत
सीएचसी मोहम्मदी 30 एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता
सीएचसी निघासन 30 डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी
निघासन पलिया 30 डॉ. अश्वनी कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed