फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA's son on Protest

पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे विधायक के पुत्र

Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
MLA's son on Protest
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में पूर्व विधायक के आवास पर धरने बैठे पुत्र व ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में सीओ पर कार्रवाई और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। काफी संख्या में ग्रामीण भी धरने में शामिल हुए और सीओ पर कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। सोमवार को डीएम के आश्वासन के बाद पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसी क्रम में पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने बताया कि डीएम द्वारा जल्द ही सीओ पर कार्रवाई की बात कही गई थी लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद कार्रवाई में आगे क्या हुआ, सीओ पर रिपोर्ट दर्ज हुई या नहीं, यह पता नहीं चला है। आरोप लगाया कि प्रशासन मामले में ढील देकर अधिकारी का पक्ष ले रहा है जिससे उनके पिता को न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। कहा कि जब तक उनके पिता को न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा। पिता की तेरहवीं के बाद इस आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय महासचिव भी पहुंचे
चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के निर्देश पर लखनऊ पीठ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष तिवारी अपने काफिले के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ब्राह्मणों की लगातार हो रही हत्याओं पर दुख जताते हुए कहा कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा तब तक चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ पूर्व विधायक के पुत्र के साथ है। जरूरत पड़ी तो आवाज बुलंद करने के लिए प्रदेश के ब्राह्मणों को इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पहुंचा दल, की पूर्व विधायक के परिजनों से मुलाकात
शाहजहांपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के रिश्तेदार तथा पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद के छोटे भाई और शाहजहांपुर जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीवेश प्रसाद भी काफिले के साथ गांव पहुंचे और पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने तक वह उनके साथ हैं और हर तरह से पूर्व विधायक के परिजनों की मदद की जाएगी। उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, जनार्दन प्रसाद दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, बृजेश मिश्रा, प्रधान डॉ प्रदीप शुक्ला, आशीष कुमार दीक्षित आदि शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद तिवारी, डॉ एके अवस्थी भी पूर्व विधायक के घर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी। चाणक्य ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सीतापुर अनुज मिश्रा उर्फ मोनू भैया ने भी त्रिकोलिया पहुंच कर धरने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed