फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA arrived with JCB to repair the severed dam

कटे बांध की मरम्मत के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक

Tue, 12 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
MLA arrived with JCB to repair the severed dam
बांध बनाने के लिए जेसीबी लेकर जाते विधायक।
बारिश शुरू होने से पहले विधायक ने प्रशासन से की थी घोला निषादनगर स्थित कटे बांध की मरम्मत करवाने की मांग
विज्ञापन

पलियाकलां। शारदा और सुहेली नदी की बाढ़ से घोला निषादनगर स्थित कटे बांध की मरम्मत करवाने के लिए सोमवार को विधायक रोमी साहनी खुद जेसीबी लेकर पहुंच गए।
बीते साल बांध कटने से ग्रामीणों की फसलें बर्बाद हो गईं थीं। इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक रोमी साहनी के सामने अपनी बात रखी। इसके बाद विधायक ने प्रशासन से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने को कहा। प्रशासन द्वारा मानसून सत्र शुरू होने के बाद भी बंधे का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी।

सोमवार को विधायक रोमी साहनी बंधे का निर्माण कार्य कराने के लिए जेसीबी लेकर मौके पर जा पहुंचे और कार्य शुरू करा दिया। विधायक का कहना है कि प्रशासन से बात की गई थी, लेकिन कोई रास्ता निकलता न देखकर खुद बांध का निर्माण करा रहे हैं। उधर, प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed