{"_id":"594534234f1c1bb03a8b4633","slug":"mistake-of-math-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित विषय में 23 का गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित विषय में 23 का गड़बड़झाला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोर्ड के मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप, स्कूल संचालक कर रहे विरोध
सिटी मांटेसरी के 150 छात्रों को मिले 23 नंबर
नवभारत व विद्या निकेतन समेत अनेक स्कूल प्रभावित
यूपी बोर्ड में गणित विषय में अधिकांश छात्रों को 23 अंक मिलने से स्कूल संचालक हतप्रभ हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि छात्रों को मनमाने ढंग से नंबर दिए गए हैं। स्कूल संचालकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके विरोध के निर्णय से अवगत कराया।
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने बताया कि ने 2017 की अंकतालिकाओं को देखकर मूल्यांकन व्यवस्था में लापरवाही लग रही है। सिटी मांटेसरी के हाईस्कूल के 333 में से 150 छात्रों को गणित में 23 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि इनमेें से रोलनंबर के क्रम से देखा जाए तो बीच के एक-दो अनुक्रमांकों को छोड़कर सभी को 23 अंक दिए गए हैं, जबकि एक दो को ही 24-25 अंक दिए गए हैं। इससे लगता है कि 23, 24, 25 की औसत मार्किंग की गई है। सामाजिक विषय और अंग्रेजी में भी इसी तरीके की औसत मार्किंग देखने को मिली। उनका कहना है कि अन्य जिलों में भी इसी तरह 23 अंकों की औसत मार्किंग की गई है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के कक्षा 12 के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी में औसत मार्किंग की गई है। वह कहती हैं कि कुछ लापरवाह परीक्षकों ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सैकड़ों अभिभावक एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाएंगे। इसी तरह नवभारत इंटर कॉलेज-महेवागंज के संचालक एसएस कंबोज और गोला के विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी ने भी बताया कि मूल्यांकन प्रणाली में औसत अंक सहित अनेक गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे बच्चों को रिजल्ट प्रभावित हुआ। बच्चों के भविष्य को देखते हुए मामले में को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग जाएगी।