{"_id":"5f91c8c58ebc3e9b874edd6a","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly424335593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: यात्रा सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: यात्रा सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में महिलाओं को जानकारी देते एसपी विजय ढुल। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत छठे दिन पुलिस लाइन और थानों पर महिला डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर और बच्चियों के साथ गोष्ठी हुई, जिसमें यात्रा के दौरान बरतने वाली सावधानियों, सुरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही महिला अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस आपकी मित्र कैसे विषय पर जोनल स्तर पर वेबिनार के माध्यम से प्रतियोगिता हुई।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल की अध्यक्षता में पुलिस आपकी मित्र कैसे है? विषय पर जोनल स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें वेबिनार के माध्यम से लखीमपुर खीरी के छात्र जगजीत सिंह ने प्रतिभाग किया और अपना पक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा पुलिस लाइन और थानों पर महिला चिकित्सकों, नर्स व अन्य चिकित्सा कर्मियों की गोष्ठी आयोजित हुई। चिकित्सा अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों के विषय में अवगत कराकर जागरूक किया गया। आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन सेवा नंबरों 112, 1090, 102, 108 आदि की जानकारी दी गई।
डॉक्टर नर्सों के साथ की गई गोष्ठी
बिजुआ। भीरा के वनबीट अस्पताल में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और सहभागिता के लिए एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि गोष्ठी में डॉक्टर और नर्सों के साथ मिलकर समाज में लोगों को जागरूक करने की शपथ ली गई। संवाद
विज्ञापन
छात्राओं को दी गई अहम जानकारियां
अमीरनगर। मोहम्मदी में नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पोस्टर, स्लोगन के अलावा गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। बच्चों को कौशल विकास और महत्वपूर्ण व आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता कैसे बने आज हम दुर्गा, हिंसा नहीं हमें स्वीकार विषय पर छात्राओं द्वारा विचार लिखकर प्रस्तुत किए गए। रंगोली के माध्यम से अपनी कल्पना शक्ति का परिचय दिया गया। विद्यालय की वार्डेन क्षमा वाजपेयी, शिल्पी वर्मा, प्रतिभा, ज्योति, रूचि कश्यप, रेनूबाला आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद