{"_id":"5f8dee3d8ebc3e9c0031d9f9","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly423981428","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हेल्प डेस्क: शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं को तत्काल मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हेल्प डेस्क: शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं को तत्काल मिली राहत
विज्ञापन
कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत करती फरियादी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए मिशन शक्ति का असर दिखने लगा है। अमूमन महिला उत्पीड़न से संबंधित छह से सात शिकायतें शहर कोतवाली और थानों की महिला हेल्प डेस्क पर आतीं थीं। अब इन शिकायतों में कमी आई है। सोमवार को सदर कोतवाली से लेकर अन्य कई थानों में एक से दो शिकायते हीं दर्ज हुईं। पीड़ित महिलाओं को तत्काल कार्रवाई कर राहत भी दी गई।
सदर कोतवाली में शिकायतों को लेकर आने वाली महिला फरियादियों की संख्या सोमवार को काफी कम दिखी। महिला हेल्प डेस्क पर दोपहर करीब 11:45 बजे शहर के बहादुर नगर निवासी राजिया पहुंचीं और हेल्प डेस्क पर बैठीं साजिदा को शिकायती पत्र देकर कहा कि पड़ोसी पानी निकास को लेकर आए दिन अभद्र व्यवहार करता है। मामले की जानकारी कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा को दी गई। उन्होंने तत्काल कोबरा टीम को भेज कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। बताया गया कि रविवार को दो शिकायतें दर्ज कराई गईं थी जबकि पहले प्रतिदिन अमूमन पांच से अधिक शिकायतें आती थी।
धौरहरा कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर सोमवार को गांव अमेठी की रामरानी ने पड़ोसी से गाली गलौज संबंधी शिकायत दर्ज कराई। महिला आरक्षी के बताने पर प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत इसका निस्तारण कराया।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ कोतवाली की हेल्प डेस्क पर महिला सिपाही प्रीति पाल और रजनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनती दिखीं। नगर पालिका परिषद में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारियों मुन्नी त्रिपाठी और मीरा मिश्रा ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
मोहम्मदी कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर आरक्षी निधि सिंह के सामने एक शिकायत आई जिसका निस्तारण प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने करा दिया।
...........
हेल्प डेस्क के लिए यह हैं निर्देश
-हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती होगी।
- डेस्क पर एक रजिस्टर होगा, उसमें ब्यौरा दर्ज होगा। बैठने की समुचित व्यवस्था होगी।
- धैर्यपूर्वक महिलाओं की समस्या सुनकर समाधान की कोशिश होगी।
- महिला क्यों और कैसे आई है। इसका जिक्र रजिस्टर में लिखा जाएगा।
----------
यह मिल रहा फायदा
- महिला फरियादियों को अपनी समस्या सुनाने में दिक्कत नहीं।
- रजिस्टर में नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होने से आसानी से पुलिस संपर्क कर लेगी।
- महिला की पीड़ा सुनकर महिला सिपाही अपने सीनियर को समस्या बताती हैं। इससे पूरी बात अफसर तक पहुंच रही है।
-----------------
महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली समस्याओं की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
-विजय ढुल, एसपी