फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   misson Shakti

महिलाओं और बच्चियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Tue, 20 Oct 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
misson Shakti
पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत बचाव करने का तरीका बताती महिला सिपाही। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन और थानों पर महिलाओं और बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने ताइक्वांडों, कराटे, बॉक्सिंग आदि का प्रशिक्षण दिया। थानों पर भी प्रशिक्षत महिला सिपाहियों ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी विजय ढुल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कुशल प्रशिक्षकों ने ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग आदि विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं और बच्चों को इनके माध्यम से आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। थानों पर भी महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूह, सखी समूह आदि की महिलाओं और महिला ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी हुई। जिसमें महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तीकरण के संबंध में चर्चा की गई। महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने कहा कि महिला एवं बच्चियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों।
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में सीओ रविंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। सीओ ने कहा कि कामकाजी महिलाएं, छात्राएं महिला हेल्पलाइन नंबर अपने मोबाइल में रखें। टेंपो, टैक्सी में बैठें तो उसका नंबर और ड्राइवर का फोटो मोबाइल से खींच कर अभिभावक को भेज दें। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान पूजा सक्सेना, शिवानी गंगवार, किरन सागर, सुनीता, सावित्री आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बच्चियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की जानकारी दी। आत्म रक्षा के तरीके बताए।
बिजुआ। एसओ अजय राय ने मिशन शक्ति की जानकारी दी। महिला हेल्प डेस्क का नंबर बताने के साथ आत्मरक्षा के गुर बताए गए।
मैलानी। सीओ रविंद्र वर्मा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी के समय धैर्य न खोते हुए आपदा का हिम्मत से मुकाबला करना चाहिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

ममरी। थाना हैदराबाद में एसओ सुनीत कुमार ने कॉलेजों और गांव से अभिभावकों के साथ आईं बालिकाओं के साथ बैठक की। महिला आरक्षी ने आत्म सुरक्षा के तरीके सिखाए साथ ही महिला हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed