{"_id":"5f8c8bf58ebc3e5fa477bd0a","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly4238683191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने कहा-महिलाओं को जागरूक करने में महिला जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने कहा-महिलाओं को जागरूक करने में महिला जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वर्चुअल बैठक में मौजूद डीएम व अन्य लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन रविवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष निरुपमा मौनी वाजपेई समेत महिला प्रधान/जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज में महिलाओं को जागरूक करने में महिला जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है। महिला जनप्रतिनिधि सकारात्मक एवं प्रगतिशील सोच के साथ काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा यदि जागरूक जनप्रतिनिधि नहीं है, तो जरूरतमंद विकास से वंचित रह जाएंगे। इसलिए स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ सभी को जागरूक करिये।
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान एवं स्वालंबन से जुड़ी है। बेटा और बेटी में फर्क न हो इसलिए सरकार ने स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है। सरकार घर-घर शौचालय बनाने के साथ ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। सशक्त समाज तभी बनेगा जब व्यक्ति सशक्त होंगे और तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि डीएम मिशन शक्ति की साप्ताहिक समीक्षा करें। वहीं महिला जनप्रतिनिधि खुद सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत तहसील एवं थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधान प्रीति वर्मा, सरोजनी देवी, उषा सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आकांक्षा जायसवाल शामिल हुई।
--
वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुई पांच लाभार्थी महिलाएं
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत मंत्री श्रम एवं सेवायोजन द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों से जूम एप पर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं महिला लाभार्थियों से वर्चुअल मीटिंग की गई। इस अवसर पर पांच महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सहायक श्रम आयुक्त डॉ एमके पांडे ने बताया कि 19 अक्तूबर को गोला नगर पालिका में महिला सशक्तीकरण में श्रम कानूनों की भूमिका और महिला हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गोष्ठी की जाएगी। 21 अक्तूबर को डीएम द्वारा कलक्ट्रेट में महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। संवाद