{"_id":"64ec9883a7fdd6b593039af3","slug":"miscreants-looted-cash-from-a-young-man-in-lakhimpur-kheri-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बैंक से लौट रहे युवक से 1.30 लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बैंक से लौट रहे युवक से 1.30 लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने चाकू मारकर किया घायल
Mon, 28 Aug 2023 06:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2023 06:22 PM IST
सार
बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के चचेरे भाई से नकदी लूट ली। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक को रोका और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। थाना खीरी क्षेत्र के गांव जगसड़ में बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के चचेरे भाई से 1.30 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक शाखा नकहा के ग्राहक सेवा केंद्र जगसड़ में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राकेश कुमार मौर्य सोमवार को ग्राहकों से लेनदेन कर रहे थे। ग्राहक सेवा केंद्र पर कैश खत्म होने पर अपने चचेरे भाई राम प्रताप मौर्य को बैंक शाखा नकहा से कैश लाने के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कौन है छह महिलाओं का हत्यारा: बरेली में सनकी किलर की तलाश, गांव-गांव खाक छान रहे 125 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
बाइक सवार राम प्रताप बैंक से रुपये निकाल कर ग्राहक सेवा केंद्र जगसड़ वापस आ रहा था। मठियापुरवा जगसड़ के बीच जयप्रताप को एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने घेर लिया। उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे राम प्रताप बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल राम प्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।