फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mischievious element break the statues

अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर और बुद्ध प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
mischievious element break the statues
कपरहा में मौजूद अधिकारी, पुलिस और ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कपरहा गांव में शुक्रवार रात कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ बी आर आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पार्क की देखभाल में लगी महिला इंद्राणी के साथ मारपीट भी की। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रधान नीरज शुक्ला और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया और क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

कपरहा के नत्थूलाल, सुंदरलाल, प्रकाश और पार्क की देखभाल में लगी महिला इंद्राणी आदि का कहना है कि पार्क में स्थापित डॉ. आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले वर्ष भी अराजक तत्वों ने इन प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाई थी। इस बार फिर वही हरकत की गई है। इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव पहुंचे एसओ सुमित कुमार, नायब तहसीलदार अमित पांडे से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार अमित पांडे ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया साथ हीक्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की प्रधान नीरज शुक्ला की मौजूदगी में मरम्मत करा दी गई है। इसके अलावा देखभाल करने वाली महिला इंद्राणी से तहरीर लेकर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर पार्क मेें अराजक तत्वों ने प्रतिमाओं को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर महिला से मारपीट की थी। महिला को मामूली चोटें आईं है उसे सीएचसी गोला भेजकर मेडिकल करा दिया गया है। अब वहां तनाव की कोई स्थिति नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मियों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीत कुमार,एसओ
बसपा नेता पहुंचे गांव, जताया रोष
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद के ग्राम कपरहा में डॉ भीमराव आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता अशोक कनौजिया ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा न जाए चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल के हों। पंकज शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। योगी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। इस मौके पर बलवीर सिंह, सुधीर गौतम पप्पू भैया, गुड्डू भारती, पंकज गौतम, सुभाष वर्मा, मुन्ना लाल गौतम, पप्पू प्रधान, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed