{"_id":"6121539e8ebc3e79a449ce9c","slug":"misan-shakti-lakhimpur-news-bly4570899150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं खीरी के दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं खीरी के दो महिलाएं
विज्ञापन
लखनऊ में मिशन शक्ति पुरस्कार से नवाजी गई खीरी के दो महिलाएं
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में मिशन शक्ति फेज-03 के शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली खीरी की दो महिलाएं मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में शनिवार को हुए कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिशन शक्ति फेज-1 व फेस-2 के तहत अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
इसमें खीरी में सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए थारु समुदाय की कमला पत्नी राम बहादुर दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति ग्राम कजरिया तहसील पलिया व ग्राम्य विकास के क्षेत्र में मां सरस्वती ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की पूनम देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान खीरी के सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सूर्यनारायण मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ईसानगर अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। मां सरस्वती ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह की प्रमुख पूनम देवी ने की प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की थी।
-
खीरी में 136 महिला बीट की स्थापना, मिशन शक्ति कक्ष का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल के निर्देशन में मिशन शक्ति-3 के तहत जनपद के 22 थानों में 136 महिला बीट बनाई गई है। प्रत्येक महिला बीट पर दो महिला पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जिन्हें महिला बीट पुलिस अधिकारी का नाम दिया गया है। यह महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी और अपराध होने की स्थिति में तत्काल विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी। संवाद