फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minor girl gang-raped in Pasgwan

खीरीः पसगवां में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 20 Jul 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gang-raped in Pasgwan
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की आधी रात घर में घुसे दो युवक एक नाबालिग को उठा ले गए और एक झोंपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई की रात वह पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहा था, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी नीचे कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवक, वारिस पुत्र मुबारक और उसके साथ एक अन्य चाहरदीवारी फांदकर घर में घुस आए और बेटी से अश्लील हरकत की। जब बेटी ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह और हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि वारिस उसे एक झोंपड़ी में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के विरोध करने पर वारिस ने उसे जबरन नशे की गोली खिला दी। आरोप है कि जब बेटी बेहोशी की हालत में थी तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रात करीब एक बजे जब वह लघुशंका के लिए छत से नीचे आए तो कमरे में बेटी को न पाकर सन्न रह गए। पिता ने बताया कि उसके परिवार वालों ने बेटी को रात में ही काफी देर इधर-उधर तलाशा। काफी देर बाद उसे अपनी बेटी वारिस के कमरे के सामने पड़े टिनशेड में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। सुबह करीब चार बजे होश आने पर किशोरी ने परिवार को आप बीती बताई।

सोमवार की सुबह किशोरी के पिता ने घटना की सूचना मोहम्मदपुर पुलिस चौकी और कोतवाली पसगवां को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed