फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   minister see laperd

वनमंत्री को हुए तेंदुए के जोड़े के दीदार

Fri, 19 Dec 2014 07:25 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Fri, 19 Dec 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
minister see laperd
प्रदेश के वन, खेल एवं युवा कल्याण (राज्यमंत्री) फरीद महफूज किदवई अपने एक दिवसीय भ्रमण पर बृहस्पतिवार को किशनपुर सेंक्च्युरी पहुंचे। वहां जंगल की खूबसूरती निहारते हुए जब उनका काफिला झादीताल पहुंचा तो वहां तेंदुए का जोड़ा विचरण करता हुआ दिखाई दिया। वनमंत्री उसे काफी देर तक निहारते रहे। इस बीच उनके साथ गए लोग इस जोड़े की तस्वीर अपने कैमरे में कैद करते इससे पहले यह जोड़ा उनकी आंखाें से ओझल होकर जंगल के अंदर चला गया।
विज्ञापन

इस खूबसूरत नजारे से रूबरू होने के बाद वनमंत्री ने झादीताल के इर्द-गिर्द कुलाचे भर रहे बारहसिंघा के झुंडों को भी देखा। सर्दियों के मौसम में झादीताल में आए हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों ने उनका मन मोह लिया। आसमान में उड़ रहे पक्षियों को वह काफी देर तक एकटक निहारते रहे। इस मौके पर डीएफओ पीलीभीत, किशनपुर सेंक्च्युरी रेंजर वीसी तिवारी, मैलानी रेंजर डीएस यादव, मोहम्मद इब्राहिम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed