फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MGNREGA workers march out

मनरेगा मजदूरों ने निकाला जुलूस

Sat, 13 Feb 2016 07:39 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers march out
ग्राम सभा पटिहन के मनरेगा मजदूरों ने प्रधान और प्रधान के पति के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मनरेगा के तहत चकमार्ग पटाई के दौरान उनके फावड़े छीन लिए और प्रधान के पति से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसडीएम, सीओ और एसओ को तीन अलग-अलग ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटिहन की प्रधान शुभावती तथा प्रधान के पति लक्ष्मण प्रसाद के साथ ही मनरेगा के तमाम मजदूरों ने एसडीएम, सीओ, एसओ को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत के ग्राम पूरनपुरवा में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा पैमाइश कर चकमार्ग की खूंटाबंदी कराई गई थी। जिस पर मनरेगा के तहत लगभग 170 मजदूरों से चकमार्ग की पटाई का कार्य लिया जा रहा था। आरोप है कि पटाई के दौरान गांव के कुछ दबंग लोग असलहों से लैस होकर आए और मजदूरों से फावड़ा छीनकर पटाई नहीं करने को कहा। जिसका विरोध प्रधान के पति लक्ष्मण ने किया तो उन लोगों ने उनको गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।  इसी को लेकर उन्होंने तहसील में प्रदर्शन किया और तहसील से थाने तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। दिए गए ज्ञापनों में उन्होंने मांग की है कि पुलिस और राजस्व की टीम बनाकर चक मार्ग की पैमाइश की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed