{"_id":"b13ac8bcf8e52c846d9d178877dac82f","slug":"mercury-soar-rising-sun-arose-lowland-bilbila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ता पारा, बढ़ती धूप से बिलबिला उठी तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ता पारा, बढ़ती धूप से बिलबिला उठी तराई
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि हर आने वाला दिन पिछले दिन से ज्यादा गर्म हो रहा है। चढ़ता पारा और बढ़ती धूप लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी गर्मी तो जून में पड़ती थी। मई में तो ऐसी गर्मी कभी पड़ी ही नहीं जैसी कि इस साल पड़ रही है। कड़ी धूप, भीषण गर्मी और लू के गर्म थपेड़ों से लोग बिलबिला उठे हैं।
मंगलवार को दिन भर सूरज खूब तपा। गर्म हवाएं चलने के साथ वातावरण में सुबह से धुंध सी छाई रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान से बरसती आग के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में ही पसीने छूट गए। चिलचिलाती धूप के कारण आम तौर पर दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है लेकिन बड़ा मंगल होने के कारण जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत वितरण होने से सड़कों पर काफी भीड़ भाड़ रही। भीषण गमी और तपती धूप में ठंडे पानी और शर्बत से लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की सुबह चार बजे से ठंडी हवाएं चल रही थीं। इससे लोगों की सुबह की सैर सुहानी हो गई। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान बढ़ता गया और ठंडी हवाएं लू में तब्दील हो गईं। लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। इससे लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण लोग गर्मी जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।