फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mercury dropped, increased outbreaks of cold wave

पारा गिरा, शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Wed, 16 Dec 2015 05:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Dec 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped, increased outbreaks of cold wave
घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से बुधवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। इससे जिले का जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। दिन में दस बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन धूप में गर्मी ने होने के कारण यह लोगों को ठंड से राहत नहीं दे सका। तापमान में लगातार गिरावट से शीत लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण शीतलहर से बच्चों बीमारों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोग सर्दी जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की सुरमई चादर से लिपटा रहा। कोहरा इतना घना था कि लोगों को अपने वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी। तेज सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। कोहरे के कारण बसें और ट्रेनें भी लेट रहीं। गांवों से शहर में काम की तलाश में आने वाले लोग सदर चौराहे पर खड़े ठिठुरते रहे। शीत लहर से लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से जो अलाव जलवाए जा रहे हैं। वह इस भीषण शीतलहर में नाकाफी साबित हो रहे हैं। बस और ट्रेन के यात्रियों को भी इस भीषण ठंड में परेशानी उठानी पड़ी। अभी तक यहां कोई रैन बसेरा भी नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद गुनगुनी धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकल आए लेकिन धूप में गर्मी न होने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। पिछले चार दिनों से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को न्यूनतम पारा लुढ़क कर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान है। शीतलहर के कारण पिछले चार दिनों से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। गर्म कपड़ों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत ने अलाव जलवाए
मैलानी। तीन दिनों से पड़ रहे भयंकर कोहरे और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत ने यहां अलाव जलवा दिए हैं। चेयरमैन अनीता यादव ने पलिया बस स्टैंड सदर चौराहे के पास खुद अलाव जलवाया। इस मौके पर उनके पति सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेश यादव, अवनीश अवस्थी, राजू राजपूत, आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सर्दी को देखते हुए सामूहिक स्थानों रेलवे स्टेशन चौराहा, बाईपास, चमन चौराहा, भीरा रोड, पुराना बाजार आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, ताकि बाहरी यात्रियों, गरीबों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ दुकानदारों आदि को सर्दी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed