फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mercury crosses 43 degrees

पारा 43 डिग्री के पार

Wed, 20 May 2015 09:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 43 degrees
मंगलवार शाम तेज धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी होने के बाद बुधवार को गर्मी में और ज्यादा इजाफा हो गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी में लोग बिलबिला उठे। गर्मी का यह आलम था कि पंखा और कूलर चलने के बावजूद लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। सड़कें शोला बन गईं। जेठ का आधा महीना बीतने के साथ ही गर्मी का मौसम अपने चरम पर आ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सुबह सात बजे से ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से जैसे आग बरसने लगी। सड़कें गर्म तवे सी तपना शुरू हो गईं। हालत यह थी दोपहर होते-होते सड़कों पर और बाजार में सन्नाटा छा गया। यह सन्नाटा शाम चार बजे तक कायम रहा।
विज्ञापन

रात में आई तेज आंधी से लोगों को उम्मीद थी कि मौसम में कुछ बदलाव आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आंधी के समय तो ठंडी हवा चली लेकिन सुबह होते ही यह गर्म हवाओं में तब्दील हो गई। दिन भर लोगों को कड़ी धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े भी झेलने पड़े। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और किशोरों ने नदियों, नहरों, और तालाबों में डुबकी लगाकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश की तो शहर में बच्चों ने उल्ल नदी में डुबकियां लगाईं। गांवों में लोग ट्यूबवेलों पर नहाते दिखे। कड़ी धूप से बचाव के लिए महिलाओं को कपड़ों से अपना पूरा बदन ढक कर निकलना पड़ा।
भीषण गर्मी से लोगों की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गर्मी के कारण दफ्तरों में बैठकर काम करना तक मुश्किल हो रहा है। कड़ी धूप के कारण पक्की इमारतें दिन में भट्ठी सी तपने लगी हैं। इसके कारण लोगों को दिन में भी चैन नहीं मिल पा रहा है। रात में बिजली चली जाने पर एक तो भीषण गर्मी ऊपर से मच्छरों का हमला। लोग पूरी नींद सो भी नहीं पा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अभी तो मई का महीना चल रहा है तब गर्मी की यह हालत है। जून के महीने में क्या हालत होगी यह सोच कर ही रूह कांप रही है। इस बार गर्मी देर से शुरू हुई लेकिन शुरू होते ही अपना ऐसा रंग दिखाया कि लोग हाल बेहाल हो उठे।  

उफ यह गर्मी, नहाएं तो मिले निजात
बांकेगंज। कड़ी धूप और भीषण गर्मी का आलम यह है कि तालाब और पोखर तक सूख गए हैं। नदियों और नहरों में जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में बच्चे कस्बे में लगे स्टैंडपोस्ट की टोंटियों से निकलने वाले पानी से ही अपना शरीर ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed