{"_id":"58e687b24f1c1b68625b4074","slug":"mass-marriages-seven-rounds-for-nine-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : नौ जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : नौ जोड़ों ने लिए सात फेरे
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
िवविवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंडबाजों के साथ एक साथ निकली बारात
दुर्गा जागरण परिवार ने नवयुगलों को दिए उपहार
क्षेत्र के वीरसिंहपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को श्रीदुर्गा जागरण परिवार की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस विवाह के साक्षी बने। संस्था की ओर से इन नवविहाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
सामूहिक रूप से दूल्हों की बैंड बाजों के साथ बारात निकली। बारात का स्वागत दुर्गा जागरण परिवार के सदस्यों ओर कन्या पक्ष के लोगों ने किया। दोपहर बाद विद्यालय में सजे पंडाल में सामूहिक जयमाल का कार्यक्रम हुआ। जोड़ों ने अग्रि कुंड के सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया और परिणय सूत्र में बंध गए। आचार्य रमाशंकर पाठक ने वैदिक मंत्रों के बीच विवाह संपन्न कराए।
विज्ञापन
कमेटी के संयोजक उमेशचंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने इस विवाह समारोह में कन्यादान किया। जागरण कमेटी ने सभी नौ जोड़ों को नया जीवन शुरू करने के लिए जरूरत का सामान बतौर उपहार देकर विदा किया। सुबह से ही कमेटी के सदस्य विवाह के आयोजन में जुटे थे। वर और कन्या पक्षों के लिए अलग-अलग हॉल में ठहरने का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
इस मौके पर जागरण कमेटी के प्रमुख उमेशचंद श्रीवास्तव अमरेश वर्मा, अन्नू वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, सुरेश, कमलेश, पूरनमल, रामकुमार, उमेश जायसवाल, ज्ञानजी अवस्थी जमाल राइन, पेशकार वर्मा, अरुण वर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, सहित क्षेत्र के लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मिश्र, नीरज मिश्र, सुरेश श्रीवास्तव ने किया।
दिव्यांग रिंपी को मिला जीवन का सहारा
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान चंदपुरा निवासी दिलीप ने मगरौली निवासी शंकर गुप्ता की दिव्यांग बेटी रिंपी से शादी की। दिलीप मेहनत मजदूरी करता है। दिलीप ने रिंपी के साथ शादी करने की इच्छा व्यक्त की तो सभी ने उसकी सराहना की। दिलीप ने फेरों के समय पैरों से लाचार रिंपी को सहारा देकर फेरे लिए। दिलीप जब रिंपी का जिंदगी भर का सहारा बना तो सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई।
परिणय सूत्र में बंधे यह जोड़े
बबलू संग रेखा, दिलीप संग रिंपी, सहरू संग शिल्पी, अरविंद संग अनीता, सुनील संग नीरज देवी, अंकित संग पुष्पा, विनोद संग रामावती, बलराम संग टाफी, हरिनाम संग रामबेटी का विवाह हुआ।