फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mass marriages : 651 couples married to each other

जिले में सजे सामूहिक विवाह के छह मंडप, 651 जोड़ों की हुई शादी

Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mass marriages : 651 couples married to each other
विवाह समारोह में खुद ही पगड़ी व चुनरी खरीदते परिवार के लोग - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के अलग-अलग छह ब्लॉकों में सामूहिक विवाह के मंडप सजाए गए। जिसमें 651 गरीब परिवारों की बेटियों की बैंडबाजे की धुनों के बीच धूमधाम से शादी कराई गई। इसमें 591 बेटियों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मंत्रोच्चार के बीच कराई गई, वहीं दूसरी ओर 60 मुस्लिम बेटियों का निकाह हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर-वधू को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में लखीमपुर व नकहा ब्लॉक में आवेदन करने वाली 100 बेटियों का विवाह कार्यक्रम हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। वहीं मुस्लिम बेटियों का निकाह काजी ने कराया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर और बीडीओ पियूष कुमार सिंह ने सदर विधायक व ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह को कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 35 हजार रुपये बेटियों के खाते में भेजे जाएंगे और यहां पर बेटियों को 10 हजार रुपये का उपहार भी दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक विवाह योजना को गरीब परिवारों के लिए कल्याणकारी बताया। इस दौरान नकहा बीडीओ समेत दोनों ब्लॉकों के सचिव भी व्यवस्था देखते रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लॉक परिसर में मोहम्मदी व पसगवां ब्लॉक के जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ, जिसमें कुल 104 जोड़े का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा कराया गया। छह शादियां मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई। मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप लोग अब एक दूसरे के हो चुके हैं। एक दूसरे पर आपका विश्वास हमेशा बना रहे,ऐसी हमारी कामना है। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक शादियां कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की कन्याओं का विधि विधान से विवाह संपन्न हो। मुस्लिम जोड़ों का विवाह काजी ने संपन्न कराया। विवाहित जोड़ो को साड़ी, पैंट-शर्ट, चुनरी, पायल बिछिया, फेंटा, प्रेशर कुकर सिंगारदान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि शुक्ला ने किया। इस दौरान विनोद वर्मा, बीडीओ,धर्मेश पांडे, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, सुशील त्रिवेदी, रमाकांत द्विवेदी, लाल बहादुर शास्त्री ,चौधरी दिलीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed