{"_id":"7f5a7ffdc105fc6d1503a215f23a576b","slug":"martyrs-of-the-faith-recalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी श्रद्धा से शहीदों का स्मरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी श्रद्धा से शहीदों का स्मरण किया
पलियाकलां/ लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने शहर की दुधवा रोड स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल एवं मदरसा मिफ्ताहुल उलूम में शहीद दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया, इस दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह के भारत को आजाद कराने के लिए किए गए बलिदान पर प्रकाश डाला गया। राकिमसं के महामंत्री नयरुल इस्लाम खां ने कहा कि बच्चों को देश को आगे ले जाने के लिए संकल्प लेना चाहिए और अपने अधिकारों को भी समझना चाहिए। स्कूल के एमडी मोहम्मद वसीम ने भी बच्चों से देश हित में कार्य करने को कहा। प्रधानाचार्य मंजूर हुसैन और स्कूल प्रबंधक मोहम्मद शमीम समेत अन्य अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चाें को अमर शहीदों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व सभी ने तीनाें शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रमोद कुमार वर्मा, सज्जाद गाजी, निशा, सोना, शबा उस्मानी, शमा परवीन, हफीज, हिरासत रजा, रुकसाना, रीबा नाज, मोनी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
शहीदी दिवस पर लखीमपुर खीरी में रक्तदान कर शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फीता काट कर किया। समिति के सदस्यों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्थापक अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली ने कहा कि हमें भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
रक्तदान करने वाले लोगों में अंकू सिंह, वंदना मिश्रा, नारायण गुप्ता, गौरव अग्रवाल, अक्षय गुप्ता, सुशांत सिंह, डॉ. योगेश शुक्ला, शिवा जायसवाल, गौरव गुप्ता, शुभम वर्मा, रजनीश सिंह, गुरजीत सिंह, दलवीर सिंह, कमल, चरनजीत सिंह, तनजेंदर सिंह, जरनैल, आलोक मिश्र, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मोहम्मदी। भारतीय विद्या मंदिर में पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान संस्थान के तत्वावधान में शहीदी दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह एवं पतंजलि आरोग्य केंद्र के प्रबंधक डॉ. सुभाष चंद्र गुप्त ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अनिल शुक्ल, विजय शुक्ला, मीनू शुक्ला, रंजना त्रिवेदी, रिजवाना, दिनेश सिंह, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, राम महेश शर्मा, मनोज कुमार, पंकज कुमार, संजीव सिंह समेत तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बेलरायां। सरदार भगत सिंह मानव सेवा संस्थान पलिया एवं डॉ. लोहिया संस्थान ने राष्ट्र के अमर शहीदों का बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने देशगीत प्रस्तुत किए।
दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्राधिकारी मनोज शुक्ला, चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामजी पांडे, चीनी मिल के जीएम वीएस राजकुमार, निघासन सीओ मोहम्मद इब्राहिम, कोतवाली प्रभारी तिकुनियां संजय सिंह और विजय वर्मा आदि ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अशफाक उल्ला खां के चित्रों पर पुष्प चढ़ाए।