फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Martyr 's statue Sought

शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग

Fri, 25 Dec 2015 06:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Dec 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Martyr 's statue Sought
शहीद इंजीनियर मनोज गुप्ता की पुण्यतिथि के मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (वैएप) ने किसी चौराहे पर प्रतिमा लगवाने की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों और मां किरनबाला ने इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पार्क में पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल ने की। इस दौरान स्व. मनोज गुप्ता की मां किरनबाला, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

किरनबाला ने कहा कि बेटे की निर्मम हत्या के समय सपा ने हमारा बहुत सहयोग किया लेकिन उनकी हार्दिक इच्छा है कि बेटे की प्रतिमा शहर में स्थापित की जाए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि मनोज गुप्ता अपने परिवार के लिए एक मकान तक नहीं बनवा सके, इससे ज्यादा और क्या ईमानदारी होगी। इस दौरान अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता, महेश पुरी, सुशील गुप्ता, राजीव सर्राफ, सुनील जायसवाल, कुसुम बरनवाल, नीति गुप्ता, मयंक बाथम, प्रदीप गुप्ता, मीरा गुप्ता समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed