{"_id":"5e4a955a8ebc3ef25076ef4d","slug":"marrage-lakhimpur-news-bly396220830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंडप में तीन सगे भाइयों की बहनों से शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंडप में तीन सगे भाइयों की बहनों से शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। ऐसा ही यहां पर भी चरितार्थ हुआ, जब एक ही मंडप में तीन सगे भाइयों की तीन सगी बहनों के साथ शादी हुई। तीनों ने एक साथ जयमाल डाली और साथ ही एक-दूसरे के साथ फेरे लिए। इस अनोखी शादी को देखने के लिए भीड़ लगी रही। शादी में बुलाए गए मेहमान भी वर-वधू के साथ सेल्फी लेने में मशगूल रहे।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी रुक्मणि देवी शर्मा के पुत्र दीपेंद्र, धनेंद्र और यतेंद्र का विवाह एक ही साथ एक ही तारीख को तय हुआ था। उनका विवाह पलिया निवासी कुंदन लाल की सगी पुत्रियों रेखा, संजना व ज्योति के साथ तय हुआ। रविवार को एक ही मंडप में तीन सगे भाइयों और तीन सगी बहनों की एक साथ विवाह हुआ तो देखने वालों की भीड़ लग गई। तीनों भाइयों की बरात एक साथ आई और बारी-बारी से द्वाराचार हुआ। जयमाल में भी तीनों भाइयों ने अपनी-अपनी होने वाली पत्नियों को एक साथ जयमाला डाली। इस दौरान शादी समारोह में आए मेहमानों में सेल्फी लेने की होड़ रही।