फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market weekly off

दो दिन बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

Sun, 18 Apr 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
market weekly off
market weekly off
लखीमपुर खीरी। जिले में दो दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व बाजार बंद रहेंगे। शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक 35 घंटे कोरोना कर्फ्यू व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसके बाद सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे मंगलवार को बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत/ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण व त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मद्देनजर 17 अप्रैल की शाम 8:00 बजे से 20 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण जनपद में बंदी घोषित की गई है। इस अवधि के दौरान जिले भर की सभी दुकानें, वाणिज्यिक अधिष्ठान व व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दौरान दवा, फल, दूध, सब्जी की दुकानों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है, जिससे इन वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान इन्हें मिलेगी छूट
-श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों पर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
-शनिवार व रविवार को सभी शादियां बंद स्थानों के अंदर 50 व्यक्तियों के प्रतिबंध और खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के साथ करने की छूट रहेगी।
-मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के उपयोग व एसओपी के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति।
- सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एनडीए आदि के परीक्षार्थियों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
- परीक्षार्थियों व उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा।
-सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी।
-अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed