फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

दूसरे दिन भी हुआ 30 करोड़ का कारोबार

Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
market
मेला मैदान में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। इस बार त्रयोदशी दो दिन होने के कारण धनतेरस भी दो दिन मनाई गई। पहले दिन शुक्रवार को बाजार पर 80 करोड़ की धनवर्षा हुई तो दूसरे दिन भी करोब तीस करोड़ का कारोबार हुआ। फिलहाल शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ कम दिखी। मगर, दिन भर हुई खरीदारी के बाद व्यापारियों ने शनिवार को 30 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

....
गिफ्ट पैक की बहार
कोरोना काल में लोग खुली मिठाई की बजाय ड्राई फ्रूट पैक को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसलिए मिठाई की दुकानें इनसे सज गई हैं। गोविंद स्वीट के विनीत गुप्ता बताते हैं कि सर्दी में मेवा खाना लाभकारी रहता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए लोग कोरोना काल में ड्राई फ्रूट पैक ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

....
शनिवार को कारोबार एक नजर में
बर्तन- आठ करोड़
सराफा- नौ करोड़
दो एवं चार पहिया वाहन- 10 करोड़
मोबाइल- 50 लाख
कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, मिठाई आदि-2.50 करोड़
.....
इस कारण दो दिन की हुई धनतेरस
हिंदू त्योहारों में तिथियों का विशेष महत्व है। तिथियों के चलते इस बार धनतेरस दो दिन मनाई गई, क्योंकि त्रियोदशी तिथि शुक्रवार शाम 6 बजकर 32 मिनट पर प्रारंभ हुई और शनिवार शाम 04:12 तक रही। कुछ लोगों ने शुक्रवार को धनतेरस मनाई तो कुछ लोगों ने उदयातिथि को महत्व देकर शनिवार को धनतेरस मनाई। फिलहाल सायंकालीन त्योहार होने के कारण गुरुवार को अधिकतर लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शनिवार को भी लोगों ने दो एवं चार पहिया वाहन खरीदे। कारोबार को दो दिवसीय धनतेरस का लाभ मिला। दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री के लिए धनतेरस संजीवनी साबित हुई।
- देशदीपक अग्रवाल, मूसाराम ऑटो सेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed