{"_id":"5fa841198ebc3e9bf3042599","slug":"market-lakhimpur-news-bly426307265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्य नक्षत्र: दो दिन में दस करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्य नक्षत्र: दो दिन में दस करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
कपड़े की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना काल में मंदी की मार से बेहाल बाजार के लिए पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग संजीवनी साबित हुआ। सुख समृद्धि की कामना को लेकर लोगों ने इस शुभ घड़ी में जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ से दो दिन बाजार गुलजार रहा। कपड़े की दुकान से लेकर मोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रानिक, दो एवं चार पहिया वाहनों के शो रूम तक ग्राहकों की खूब भीड़ रही। ऐसे में इस शुभ घड़ी में बाजार पर खूब धनवर्षा हुई। इससे इन दो दिनों में करीब दस करोड़ के कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वैसे तो लोग धनतरेस पर खरीदारी करते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बाजार के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। इन दो दिनो में लोगों ने महायोग का खूब फायदा उठाया। सुबह से लेकर रात तक कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, सराफा, बर्तन, दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम तक लोगों की काफी भीड़ रही। दो दिन का शुभ संयोग बाजार को गुलजार कर गया। इस दौरान करीब दस करोड़ का कारोबार हुआ।
......
कारोबारी दृष्टि से यह दो दिन बेहतर रहे। शुभ घड़ी में खरीदारी के लिए ग्राहकों में भी रुझान दिखा। दीपावली तक शुभ संयोग का दौर बना रहेगा। इससे कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन
-अनुराग सहगल, हंसराज हांडा
......
कोरोना काल की मंदी लगभग छंट चुकी है। दो दिन का शुभ संयोग कारोबार को संजीवनी दे गया। शुभ घड़ी में खरीदारी के लिए ग्राहक भी उत्सुक रहे।
-संजीव अग्रवाल प्रीमियर सेल्स