{"_id":"5f8b38478ebc3e9bcf5c6ae7","slug":"market-lakhimpur-news-bly4237556156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से हुई बाजार के अच्छे दिनों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से हुई बाजार के अच्छे दिनों की शुरुआत
विज्ञापन
नवरात्र में वाहनों की बिक्री के लिए सजा शो रूम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नवरात्र शुरू होते ही बाजार के भी अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई। अनलॉक के बाद नवरात्र के पहले दिन बाजार से लेकर दो पहिया वाहनों के शोरूम तक खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। पहले दिन 50 के करीब दो पहिया वाहन बिके। पहली दिन की बिक्री को देखकर शोरूम मालिक आने वाले दिनों में कारोबार को गति मिलने की उम्मीद लगाए हैं।
नवरात्र का पहला दिन शनिवार होने के कारण कई लोग वाहन देखने तो आए लेकिन खरीदने से दूरी बनाए रहे। लॉकडाउन में तीन माह की बंदी के बाद सरकार ने आम जनजीवन पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की शुरुआत की। मगर, इस दौरान कारोबार को गति नहीं मिल सकी। ऐसे में शो रूम मालिकों के लिए नवरात्र से उम्मीद की किरण बनकर आए हैं।
दो पहिया वाहन शोरूम- 35
चार पहिया वाहन शोरूम- छह
शनिवार को दो पहिया वाहन बिके- करीब 50
चार पहिया वाहन बिके- पांच
नवरात्र का पहला दिन बेहद शुभ रहा। हालांकि शनिवार होने के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम वाहन बिके, क्योंकि शनिवार को लोग वाहन खरीदने से बचते हैं। नवरात्र और इसके बाद धनतेरस फिर सहालग शुरू होने से ऑटो सेक्टर कारोबार को गति मिलेगी।
विज्ञापन
-दीपक अग्रवाल, मूसाराम इंटरप्राइजेज