फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

कोरोना संक्रमण का असर: व्यापारियों को उम्मीद...नवरात्र से कारोबार में आएगी चमक

Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
market
वैवाहिक समारोह के लिए लहंगा खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते सुस्त पड़े बाजार में कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र में देवी मां की कृपा से कोरोना का खात्मा होगा और कारोबार में चमक आ जाएगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक में बाजार शुरू तो हो गया लेकिन कारोबार ने अभी रफ्तार पकड़नी शुरू नहीं की है। नवरात्र के बाद सहालग शुरू हो रहे हैं। इससे साड़ी, बर्तन, सराफा, ऑटो आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों का अनुमान है कि त्योहारी सीजन में कपड़ा, जूते-चप्पल, ऑटोमोबाइल, बर्तन एवं आभूषणों की बिक्री खूब होगी। इसको लेकर दुुकानदारों ने तैयारी भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शादी बरात के सीजन से कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि शादी में देने के लिए लोग फर्नीचर, गद्दे आदि की खरीदारी जरूर करते हैं। वैवाहिक सीजन बाजार का मंदी से उबारने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

- मोहित गुप्ता, फर्नीचर विक्रेता
कोरोना काल ने सब चौपट कर दिया। अब सहालग से ही बर्तन बाजार में बेहतरी की उम्मीद है, क्योंकि शादी में बेटी को देने के लिए लोग बर्तन अवश्य खरीदते हैं। इसलिए शादी के सीजन में बर्तन व्यवसाय बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार पांडे, अध्यक्ष व्यापार मंडल बर्तन बाजार
शादी समारोह में 200 लोगों की अनुमति मिलना कपड़ा बाजार के लिए बेहतर साबित होगा। वैवाहिक समारोह होने और मेहमानों को देने के लिए लोग साड़ियां और कपड़े खरीदेंगे। जबकि पहले समारोह न होने से लोग कपड़ों की खरीदारी ही नहीं कर रहे थे।

- मनोज गुलाटी, कपड़ा व्यापारी
त्योहार और शादी समारोह के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। सोने का मूल्य भी कम हुआ है। मांगलिक कार्यक्रम के लिए नवरात्र में खरीदारी शुुुभ मानी जाती है। इसलिए त्योहार और सहालग में बिक्री बेहतर होने से सराफा कारोबार में रौनक आएगी।
- विमलेश सिंह भदौरिया, मैनेजर लाला काशीनाथ ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed