फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marital yesterday , the market readied

करवाचौथ कल, सज गए बाजार

Wed, 28 Oct 2015 07:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Marital yesterday , the market readied
सुहागिन महिलाओं के त्याग, धर्म, संस्कार और समर्पण के प्रतीक करवाचौथ के लिए बाजार सज गया है। पति के प्रति अपना प्रेम और समर्पण प्रदर्शित करने वाले इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाएं तैयारियों में जुट गई हैं। साजन के लिए सजने को अभी से ब्यूटी पार्लर पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

करवा चौथ शुक्रवार को है, इसके लिए शहर और कस्बों में खरीदारी के लिए बाजार सज गए हैं। चूड़ियों की दुकानों पर बुधवार को महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियों से अपनी कलाइयां सजाईं। साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। भारी साड़ियों की मांग इस बार ज्यादा रही। करवा चौथ पर पहार पत्नियों को उपहार देने के लिए पतियों ने सोने के जेवरात और साड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन

उमंग और उल्लास से सराबोर सजी धजी नवविवाहिताओं के मधुर गीतों की गूंज और गुलाबी ठंड के बीच यह पावन पर्व पति के साथ रिश्तों की मधुरता, दीर्घायु की कामना, परिवार की खुशी और सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। करवा चौथ व्रत भले ही केवल विवाहिता महिलाओं के लिए जाना जाता हो, लेकिन आज के इस आधुनिक युग में करवा एक महत्वपूर्ण इवेंट बन गया है। बाजार भी इसका भरपूर फायदा उठा रहा है। शहरों से लगाकर कस्बों और गांवों में करवा चौथ को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। नवविवाहिता हो या बड़ी उम्र की युवतियां सभी इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और कस्बों की महिलाएं करवा चौथ के पहले जहां खुद को सजाने संवारने में व्यस्त हैं वहीं ग्रामीण महिलाएं अपनी लोक कला से दीवारों पर सुंदर चित्रकारी से गणेश गौरी के चित्र उकेर रही हैं। यह लोक कला उनके हाथों के हुनर और कलाप्रियता को दर्शा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed