फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mao's death by wounding in raw wall wreck, girl wounded

कच्ची दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत, बालिका जख्मी            

Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी ।
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी । Updated Sun, 03 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mao's death by wounding in raw wall wreck, girl wounded
मौत - फोटो : अमर उजाला
  कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में रविवार की सुबह घर से निकले मासूम की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे गोला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव दिलावरपुर के नवाबू का सात वर्षीय पुत्र नोमान सुबह नाश्ते के लिए डबलरोटी लेने गांव की एक दुकान पर जा रहा था तभी रास्ते में मस्सू के मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें नोमान दब गया। उसकी चीख पुकार पर गांव के लोग दौड़े मलवा हटाया तो नौमान की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान इम्तियाज की 6 वर्षीय पुत्री अंजलि भी गिरती दीवार की चपेट में आ गई, जिससे वह भी जख्मी हो गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी मोहम्मदी ले गए लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे गोला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवाबू का नोमान इकलौता पुत्र था, घर में उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed