फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many students have Arts training

छात्राओं को दिया कई  कलाओं का प्रशिक्षण 

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Many students have Arts training
एल्युमिनाई बैठक - फोटो : अमर उजाला
‘बा’ स्कूल बोझिया में हुई एल्युमिनाई बैठक
विज्ञापन

पास आउट बालिकाओं ने वर्तमान छात्राओं ने साझा किए अनुभव

 बाकेगंज के बोझिया और जगंबहादुरगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पास आउट छात्राओं के कौशल विकास के लिए दो दिवसीय एल्युमिनाई बैठक का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रकार के हुनर सिखलाए गए। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शिक्षिकाओं की वाहवाही बटोरी।
बाकेगंज। ‘बा’  स्कूल बोझिया में हुई एल्युमिनाई बैठक में स्कूल की 50 पास आउट छात्राओं ने भाग लिया और कई कलाओं का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इस दौरान पास आउट छात्राओं ने स्कूल की वर्तमान छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए उनसे पढ़ाई-लिखाई का महत्व बतलाते बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। दो दिनों तक चली बैठक के पहले दिन मंगलवार को बालिकाओं ने कढ़ाई, सिलाई, मेंहदी, फ्लॉवर मेकिंग, बाल अखबार, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सरस्वती वंदना के साथ बुधवार बैठक का समापन हुआ। 
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैलानी नगर पलिका चेयरपर्सन अनीता यादव ने गायन प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी छात्राओं पल्लवी, नंदनी, बबिता और काजल को 100-100 रूपये का पुरूस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। इसके अलावा वार्डेन निशी पांडे ने बैठक में आईं पास आउट छात्राओं को 50-50 रूपये देकर विदाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि अनीता यादव, एबीआरसी डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, शिक्षिका संगीता वर्मा, रीता भास्कर, विशाल मोहन सहित अभिवावक और छात्राएं मौजूद रहीं। 

जंगबहादुरगंज। एल्युमिनाई बैठक में कक्षा आठ उत्तीर्ण 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपने अनुभव स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बांटे। प्रत्येक बालिका को 50 रुपये दिए गए। बालिकाओं ने बाल अखबार और कॉमिक्स बनाई। इस अवसर पर वार्डन अस्मिता सिंह, अनीता, ज्योत्सना कन्नौजिया, सदफ खान, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed