फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many of male demands The picketing , memo

माले का कई मांगों को लेकर धरना, ज्ञापन

Mon, 25 May 2015 07:27 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 25 May 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
Many of male demands The picketing , memo
भाकपा माले ने कई मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बेमौसम बरसात और ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को जल्द दिया जाए। किसानाें के कर्ज माफ किए जाएं, क्षति की सूची सार्वजनिक की जाए, जहां सहायता नहीं मिली है, वहां जल्द ही इसे दिया जाए, पटिहन में बाढ़ राहत में हुए घोटाले की जांच की जाए, कांप टांडा में सभी पट्टा धारको को कब्जे दिलाएं जाएं, इंदिरा आवास समेत सभी योजनाओं का लाभ भूमिहीन खेत मजदूरों को दिया जाए।
इस दौरान हुई सभा को माले पोलित ब्यूरो सदस्य कृष्णा अधिकारी, किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश राय, खेत मजदूर सभा के अध्यक्ष रामकिशुन आदि ने संबोधित किया। रंगीलाल, रामसेवक, मायाराम, लक्ष्मी नरायण, ओमप्रकाश, मोतीलाल, सोहनलाल, हरिनाथ, शंकर, सरजू प्रसाद, रामनरेश, प्रदीप, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी।  अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किसान पंचायत में किसानों से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा कर एक ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को सौंपा। इस मौके पर आदेश जोशी, विजयपाल, रामनाथ, अनुज शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, मुरारीलाल, रीतेश सिंह, नरेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, इंद्रसेन, कादिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed